Commonwealth Games: हिमाचल के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने भारत को दिलाया रजत। खबर खास TV

विकास ठाकुर ने भारत को दिलाया रजत
Commonwealth Games: हिमाचल के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने बर्मिंघम में भारत को दिलाया रजत, घर पर जश्न का माहौल।

विकास ने 96 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 346 किलोग्राम भार उठाकर पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 155 किलोग्राम, जबकि क्लीन एंड जर्क में 191 किलोग्राम भार उठाया। विकास ने इससे पहले 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था, जबकि 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिला चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पटनौण के रहने वाले वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने बर्मिंघम में हो रही राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिलाया। विकास ने 96 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 346 किलोग्राम भार उठाकर पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 155 किलोग्राम, जबकि क्लीन एंड जर्क में 191 किलोग्राम भार उठाया। विकास ने इससे पहले 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था, जबकि 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिला चुके हैं। इस तरह लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने पदक अपने नाम किया। 

विकास ठाकुर वर्ष 2014 के ग्लास्को राष्ट्रमंडल खेलों में 85 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 333 किलोग्राम भार उठाकर देश को रजत पदक दिला चुके हैं। जिसमें स्नैच में 150 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 183 किलोग्राम भार उठाया था। 
जबकि वर्ष 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 94 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 351 किलोग्राम भार उठाकर देश के लिए कांस्य पदक जीता था। जिसमें स्नैच में 159 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 192 किलोग्राम भार उठाया था। विकास ठाकुर भारतीय वायुसेना में वारंट अफसर के पद पर सेवारत हैं। वह हमीरपुर जिले की टौणीदेवी तहसील के गांव पटनौण के रहने वाले हैं। 

खबर खास TV के लिए मुनीष ठाकुर की रिपोर्ट ✍️

Post a Comment

Previous Post Next Post